Prateek Yadav, समाजवादी पार्टी के संस्थापक Mulayam Singh Yadav के छोटे बेटे और Akhilesh Yadav के सौतेले भाई, का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे। प्रतीक यादव बीजेपी नेता Aparna Yadav के पति थे। सूत्रों के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 6 बजे प्रतीक यादव को इलाज के लिए लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। प्रतीक के निधन पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पहला बयान भी सामने आया है। अखिलेश ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “प्रतीक यादव का निधन अत्यंत दुखद है! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!”
प्रतीक की पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा फिलहाल असम में हैं। वे लखनऊ के लिए रवाना हो गई हैं। अभी मौत की वजह पता नहीं चल सकी है। शव का पोस्टमॉर्टम किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, यानी KGMU में कराया जा रहा है। अपर्णा के भाई अमन सिंह बिष्ट बाहर मौजूद हैं। अखिलेश यादव भी पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे हैं।
#WATCH लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव सिविल अस्पताल पहुंचे।
उनके भाई प्रतीक यादव का आज निधन हो गया है। pic.twitter.com/P9y67voImQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2026
30 अप्रैल गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचे थे प्रतीक
सूत्रों के मुताबिक, 30 अप्रैल को प्रतीक को गंभीर हालत में लखनऊ के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 3 दिन बाद उन्हें थोड़ा आराम मिला। इसके बाद वे अस्पताल से बिना छुट्टी के घर चले गए थे। डॉक्टर्स के मुताबिक, वो फेफड़े की गंभीर बीमारी पल्मोनरी एम्बोलिज्म से जूझ रहे थे। इसमें खून का थक्का फेफड़ों की नसों में फंसकर ब्लड सर्कुलेशन को अचानक रोक देता है।
बिजनेस में नुकसान से थे परेशान
अखिलेश यादव ने दावा किया है कि उनके भाई प्रतीक यादव बिजनेस में नुकसान चलते दुखी थे। अखिलेश के इस बयान से सस्पेंस खड़ा हो गया है। उनका कहना है कि प्रतीक एक अच्छा लड़का था लेकिन आर्थिक संकट को लेकर दुखी रहता था। अब वह हमारे बीच नहीं है। दो महीने पहले मुलाकात हुई थी। तब भी हमने कहा था कि स्वास्थ्य का ध्यान रखिए।

क्या था प्रतीक यादव का बिजनेस?
प्रतीक ने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी। वे राजनीति से दूर थे। उनका रियल एस्टेट और फिटनेस का बिजनेस था। प्रतीक लखनऊ में ‘द फिटनेस प्लैनेट’ नाम से एक जिम के मालिक थे। प्रतीक ने अपर्णा यादव से 14 साल पहले लव-मैरिज की थी। दोनों की दो बेटियां हैं। इसके अलावा प्रतीक यादव ‘Jeev Ashray’ नाम के एक संगठन से भी जुड़े थे, जो आवारा कुत्तों के रेस्क्यू, इलाज और देखभाल का काम करता था।

पत्नी पर लगाए थे गंभीर आरोप
प्रतीक ने 19 जनवरी को अचानक पत्नी अपर्णा से तलाक लेने का ऐलान कर दिया था। कहा था- अपर्णा ने मेरी जिंदगी नरक बना दी। हालांकि, 9 दिन बाद दोनों में सुलह हो गई थी। इंस्टाग्राम पर प्रतीक ने अपर्णा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- ‘All is Good यानी सब अच्छा है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































