भीम आर्मी भारत एकता मिशन में संतोष पूनिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी

39

-महिला विंग की जिलाध्यक्ष नियुक्त, संगठन पदाधिकारियों ने सौंपा नियुक्ति पत्र
हनुमानगढ़। भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ओर से सामाजिक कार्यकर्ता संतोष पूनिया पुत्री जगदीश पूनिया, निवासी जोड़किया हनुमानगढ़ को महिला विंग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में भीम आर्मी जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल, एडवोकेट दलीप बसेर, तहसील प्रभारी कलावती देवी तथा तहसील अध्यक्ष सुखपाल कौर ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दीं।
संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया कि भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक पंजीकृत सामाजिक संगठन है, जो देशभर में सभी वर्गों के विकास, बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाने, किसानों की सहायता, महिलाओं के सम्मान और साम्प्रदायिकता एवं आतंकवाद के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रहा है।
नियुक्ति पत्र में कहा गया कि संतोष पूनिया द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के हित में किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों, लोगों में जागरूकता फैलाने तथा सामाजिक सद्भाव बढ़ाने के प्रयासों को देखते हुए उन्हें संगठन का सक्रिय सदस्य एवं महिला विंग जिलाध्यक्ष हनुमानगढ़ मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।