10 साल के इंतजार के बाद दिव्यांका-विवेक के घर आई खुशियां, बोले-“करण अर्जुन आ गए”, देखें PHOTO

323

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री Divyanka Tripathi और अभिनेता Vivek Dahiya के घर खुशियों ने दस्तक दी है। शादी के लगभग 10 साल बाद इस कपल ने जुड़वां बेटों का स्वागत किया है। सोशल मीडिया पर दोनों ने यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की।

दिव्यांका और विवेक ने एक जॉइंट पोस्ट शेयर करते हुए लिखा:“हमने खुशी मांगी थी, भगवान ने कहा- ‘डबल ले लो।’
जुड़वां बेटे पाकर हम धन्य हैं।”  पोस्ट के कैप्शन में विवेक ने लिखा:“इंतजार आखिरकार खत्म हुआ… ‘द बॉयज़’ आ गए हैं और जिंदगी अब पहले से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही है। मेरे करण-अर्जुन आ गए! इस नई पेरेंटहुड जर्नी के लिए हमें आपका प्यार और आशीर्वाद चाहिए।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

मार्च में हुई थी बेबी शॉवर सेलिब्रेशन
मार्च में दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी शॉवर यानी “गोद भराई” की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे। यह उनके दोस्तों की ओर से दिया गया एक सरप्राइज था। वीडियो में विवेक, दिव्यांका की आंखों पर काली पट्टी बांधकर उन्हें सरप्राइज पार्टी में ले जाते नजर आए। एक अन्य वीडियो में दोनों पारंपरिक रस्में निभाते दिखे। वहां दो केक भी रखे गए थे, जो ट्विन बेबीज़ की ओर इशारा कर रहे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vivek Dahiya (@vivekdahiya)

दिव्यांका ने पोस्ट में लिखा था: “हमें लगा था कि हम बस एक छोटी-सी मुलाकात के लिए जा रहे हैं, लेकिन वहां पहुंचकर प्यार से भरा कमरा हमारा इंतजार कर रहा था। 10 साल बाद जिंदगी ने खूबसूरत मोड़ लिया है। कुछ सफर जल्दबाजी के लिए नहीं होते, बल्कि साथ मिलकर तैयार होने के लिए होते हैं।”

दिव्यांका और विवेक की लव स्टोरी
दिव्यांका और विवेक की मुलाकात टीवी शो Yeh Hai Mohabbatein के सेट पर हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और दोनों ने 8 जुलाई 2016 को भोपाल में शादी कर ली। उनकी शादी में टीवी इंडस्ट्री के करीबी दोस्त और परिवार शामिल हुए थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।