महिला ने पुलिस अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

38

-एसपी को सौंपा ज्ञापन, मौके पर थानाधिकारी को बुलाकर दिए निर्देश, पुलिस दखल नहीं होने का आश्वासन
हनुमानगढ़। बुधवार को लखुवाली के ग्रामीणों ने कामरेड रघुवीर वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर पुलिस चौकी लखुवाली के प्रभारी, हनुमानगढ़ टाउन के सीआई तथा अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंची रिम्पी पत्नी गुरप्रीत सिंह ने भूमि विवाद प्रकरण में पुलिस की भूमिका को लेकर शिकायत दर्ज कराते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।
सौंपे गए प्रार्थना पत्र में रिम्पी ने बताया कि उसके पति गुरप्रीत सिंह के नाम से तहसील हनुमानगढ़ के चक 26 एनडीआर ए में कृषि भूमि दर्ज है, जिस पर उनके परिवार का कब्जा एवं काश्त है। आरोप है कि कुछ लोग उक्त भूमि पर कब्जा करने की नीयत से लगातार विवाद खड़ा कर रहे हैं तथा खेती की गई फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। महिला का कहना है कि संबंधित पक्षों द्वारा पुलिस को कथित रूप से गलत तथ्यों के आधार पर शिकायतें देकर मौके पर बुलाया जाता है, जिससे उनकी कृषि गतिविधियों में बाधा उत्पन्न होती है।
प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया कि खेत में बोई गई नरमा की फसल को नुकसान पहुंचाया गया तथा पुलिस की मौजूदगी में उनके परिवार के साथ अन्याय हुआ। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि 2 जून 2026 को पुलिस चौकी लखुवाली के प्रभारी उनके पति को खेत से अपने साथ ले गए, जबकि परिवार को इसकी कोई स्पष्ट सूचना नहीं दी गई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।