जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन 8 जून को

37

-गेहूं खरीद, महंगाई, पेट्रोल-डीजल कीमतों और परीक्षा घोटालों के विरोध में जिला कलेक्ट्रेट पर होगा प्रदर्शन
हनुमानगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय, हनुमानगढ़ जंक्शन में जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों, किसानों की समस्याओं तथा बढ़ती महंगाई पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आमजन और किसानों से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर आगामी 8 जून को जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर ने कहा कि प्रदेश और देश की जनता वर्तमान समय में अनेक समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन सरकार इन समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि गेहूं की सरकारी खरीद में किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खरीद केंद्रों पर व्यवस्थाओं की कमी, भुगतान में देरी तथा तुलवाई संबंधी समस्याओं से किसान वर्ग बेहद परेशान है।
संगरीया विधायक अभिमन्यु पुनिया ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि के कारण आम परिवारों का बजट बिगड़ गया है। खाद्य पदार्थों एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं के बढ़ते दामों ने लोगों की आर्थिक स्थिति को प्रभावित किया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।