सहकारी समिति कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, जिला कलेक्टर व बैंक प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

24
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 180; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 32;

– समस्याओं के समाधान की मांग, 24 जून से कार्य बहिष्कार व धरने की दी चेतावनी
हनुमानगढ़। राजस्थान बहुउद्देशीय सहकारी सोसायटी कर्मचारी यूनियन के बैनर तले सोमवार को सहकारी समिति कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया तथा जिला कलेक्टर और हनुमानगढ़ केन्द्रीय सहकारी बैंक प्रबंधन के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने समितियों से जुड़ी लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर 24 जून से कार्य बहिष्कार, धरना एवं प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी।
ज्ञापन में कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि हनुमानगढ़ केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक द्वारा पैक्स कम्प्यूटराइजेशन योजना के तहत ई-पैक्स घोषित करने, ऑन सिस्टम ऑडिट करवाने तथा शत-प्रतिशत डे-एण्ड करने के लिए समितियों पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि राजस्थान सहकारी अधिनियम के अनुसार समितियों को ऑडिट करवाने के लिए 30 सितम्बर तक का समय प्राप्त है, इसलिए जल्दबाजी में कार्रवाई की चेतावनी देना उचित नहीं है।
यूनियन ने मांग की कि प्रत्येक ग्राम सेवा सहकारी समिति में प्रशिक्षित कम्प्यूटर ऑपरेटर भेजे जाएं तथा ईआरपी सिस्टम और पैक्स कम्प्यूटराइजेशन का प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए ताकि कर्मचारियों को तकनीकी समस्याओं से राहत मिल सके। कर्मचारियों ने यह भी मांग उठाई कि जिन समितियों का डे-एण्ड पहले ही कर दिया गया है, उन्हें पुनः खोला जाए ताकि शेष प्रविष्टियां दर्ज की जा सकें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।