– बच्चों ने डांस, सिंगिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट व सेल्फ डिफेंस की दी शानदार प्रस्तुतियां, उत्कृष्ट प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
हनुमानगढ़। जंक्शन स्थित क्राउन सिटी में आयोजित 30 दिवसीय समर कैम्प का बुधवार को समारोहपूर्वक समापन किया गया। बच्चों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहन देने और उनकी क्षमताओं को निखारने के उद्देश्य से आयोजित इस कैम्प में बच्चों ने पूरे एक माह तक विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन समारोह में बच्चों ने कैम्प के दौरान सीखी गई कला एवं कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन कर उपस्थित अभिभावकों और दर्शकों का मन मोह लिया।
समापन समारोह की शुरुआत बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। बच्चों ने सिंगिंग, डांस और अन्य मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियों में तैयार की गई आकर्षक कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे अभिभावकों और उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सेल्फ डिफेंस के प्रदर्शन ने भी सभी को प्रभावित किया और उनकी आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति को खूब प्रशंसा मिली।
समर कैम्प की प्रशिक्षिका सोनिया राव ने बताया कि कैम्प के दौरान बच्चों को सिंगिंग, डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट, सेल्फ डिफेंस, योगा तथा अन्य रचनात्मक एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच विकसित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि कैम्प का उद्देश्य केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं था, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व को निखारना और उन्हें नई सीख प्रदान करना भी था।
उन्होंने बताया कि आज के डिजिटल युग में बच्चों को मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से दूर रखते हुए रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। इसी सोच के साथ कैम्प में बच्चों को सकारात्मक और प्रेरणादायक वातावरण उपलब्ध कराया गया, जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे विकसित करने का अवसर मिला।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































