इंडियन पब्लिक स्कूल में डॉक्टर्स डे एवं सीए डे का गरिमामय आयोजन

36

शाहपुरा शाहपुरा उपखंड मुख्यालय के इंडियन पब्लिक स्कूल में डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए डे बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। शहर के प्रतिष्ठित दंत चिकित्सक रवि वर्मा आयुर्वेद चिकित्सक दीपिका शर्मा फिजियोथैरेपिस्ट हर्षिता पारीक सुप्रसिद्ध चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए अमित बोहरा तथा सीए मोनिका शारदा मुख्य अतिथि रहे। विद्यालय की प्राचार्या खुशनूर बानो ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। विद्यालय के निदेशक प्रदीप पारीक एवं रामपाल बिरला ने अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि डॉक्टर एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट समाज के ऐसे महत्वपूर्ण स्तंभ हैं जो राष्ट्र के स्वास्थ्य एवं आर्थिक विकास में अमूल्य योगदान देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से इन क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने का आह्वान किया।मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को अपने अनुभव साझा करते हुए जीवन में अनुशासन कड़ी मेहनत ईमानदारी एवं निरंतर सीखते रहने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को चिकित्सा एवं चार्टर्ड अकाउंटेंसी के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं स्वागत गीत के माध्यम से कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।