राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा रविवार से शुरू हो गई। परीक्षा 12 जुलाई से 18 जुलाई तक प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।





































