गौसेवा को भारतीय संस्कृति की पहचान बताते हुए नियमित सहयोग का लिया संकल्प

46
हनुमानगढ़। राष्ट्रीय युवक परिषद हनुमानगढ़ द्वारा अबोहर रोड स्थित गौशाला में गौसेवा के उद्देश्य से 13 क्विंटल हरा चारा एवं दो पेटी गुड़ भेंट किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने गौसेवा को भारतीय संस्कृति और मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग से इस पुण्य कार्य में सहभागी बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट सुखवीर सिंह भाम्भू थे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में रमेश पंचारिया, संदीप, वीरेन्द्र सिंह, ओम ईश्वर तथा पंजाबी सभा के अध्यक्ष साधा सिंह खोसा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय युवक परिषद के जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन ने की।
जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति की प्राचीन परंपरा रही है। गौवंश की सेवा करना केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय युवक परिषद समय-समय पर गौशालाओं में चारा, गुड़ एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाती रही है और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
मुख्य अतिथि एडवोकेट सुखवीर सिंह भाम्भू ने कहा कि गौशालाओं के संचालन में समाज के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार गौसेवा में योगदान देना चाहिए, जिससे निराश्रित गौवंश का बेहतर संरक्षण और पालन-पोषण हो सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी गौसंरक्षण एवं गौसेवा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए तथा युवाओं से सामाजिक सरोकारों से जुड़कर सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
समिति सदस्य शंकर सैनी, किशोरी लाल ने गौमाता के भजनों का गुणगान कर सभी का मन मोह लिया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।