संसद मार्च के बीच CJP की सरकार से बड़ी बैठक, जेपी नड्डा के सामने रखीं 3 बड़ी मांगें

110

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘संसद मार्च’ के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव देखने को मिला। संसद की ओर बढ़ रहे समर्थकों को रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के बीच गृह सचिव, दिल्ली पुलिस के कमिश्नर और IB चीफ की बैठक जारी है।

इसी बीच, सरकार और CJP के बीच बातचीत की पहल भी हुई। पार्टी के प्रवक्ता सौरव जोशी और आशुतोष रांका ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से (JP Nadda) मुलाकात की। यह बैठक करीब दो घंटे से अधिक समय तक चली।

बैठक के बाद सौरव जोशी ने बताया कि उनकी जेपी नड्डा से करीब 10 मिनट तक सीधी बातचीत हुई। इस दौरान पार्टी की सभी मांगें लिखित रूप में उन्हें सौंपी गईं। जोशी के मुताबिक, जेपी नड्डा ने आश्वासन दिया कि वह इस मुद्दे पर सरकार के भीतर चर्चा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार और CJP के बीच बातचीत की प्रक्रिया जारी है।

ये भी पढ़ें: इंडिया हिला, संसद तक पहुंचे कॉकरोच, अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

जेपी नड्डा के सामने रखी गईं ये प्रमुख मांगें

  • सोनम वांगचुक को तत्काल रिहा किया जाए।
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दें।
  • NEET परीक्षा विवाद से जुड़े मामलों में जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।

धर्मेद्र प्रधान ने की अमित शाह से मुलाकात
कॉकरोच जनता पार्टी पेपर लीक मामले को लेकर लगातार केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही थी। सीजेपी ने सोमवार (20 जुलाई) को संसद मार्च किया, इस दौरान भारी बवाल हुआ। बवाल के बीच अहम खबर सामने आई है। धर्मेंद्र प्रधान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे। इन दोनों की मुलाकात किस मुद्दे पर होगी, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है।

बता दें, सोनम वांगचुक के समर्थन में निकाले गए ‘चलो संसद’ मार्च (CJP Protest) के दौरान सोमवार को दिल्ली में उस वक्त तनाव बढ़ गया, जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके और वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. अंगमो प्रदर्शनकारियों के साथ संसद की ओर बढ़ने लगे। रास्ते में मौजूद पुलिस ने बैरिकेड लगाकर मार्च को रोक दिया।

कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया है। उन्होंने विपक्ष के सांसदों से अपील की है कि वे तुरंत सड़कों पर उतरे छात्रों के समर्थन में आएं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर बेरहमी से कार्रवाई कर रही है और उनकी पिटाई कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।