– तीन दिन में सकारात्मक पहल नहीं होने पर शांतिपूर्ण जन आंदोलन की चेतावनी
हनुमानगढ़। शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, प्रतियोगी परीक्षाओं में निष्पक्षता तथा युवाओं के अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर हनुमानगढ़ जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों एवं जागरूक नागरिकों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक जैसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि देश के लाखों युवाओं का भविष्य प्रतियोगी परीक्षाओं पर निर्भर करता है, लेकिन लगातार सामने आ रही अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं से विद्यार्थियों का विश्वास कमजोर हुआ है। ऐसे में शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी, जवाबदेह और निष्पक्ष बनाया जाना समय की आवश्यकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































