शहरी सेवा शिविर अभियान के तहत वार्ड 3 व 4 के नागरिकों की सुनी समस्याएं

44

– नगर परिषद उपकार्यालय में लगा फॉलोअप शिविर, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया शुरू
हनुमानगढ़।
 राज्य सरकार के निर्देशानुसार शहरी नागरिकों की समस्याओं के समाधान तथा विभिन्न जनसेवाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित “शहरी सेवा शिविर अभियान-2026” के तहत मंगलवार को नगर परिषद उपकार्यालय में वार्ड संख्या 3 एवं 4 के नागरिकों के लिए फॉलोअप शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए तथा विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने के लिए जानकारी प्राप्त की।
राज्य सरकार द्वारा 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक आयोजित शहरी सेवा शिविरों के दौरान प्राप्त लंबित प्रकरणों एवं नए आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के लिए 21 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक फॉलोअप शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर परिषद हनुमानगढ़ द्वारा वार्डवार शिविर लगाकर नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। एवं लाभान्वित लाभार्थियों को शिविर प्रभारी गंगाराम अधिशासी अभियंता राम प्रसाद मीणा कनिष्ठ अभियंता कमल कुमार प्रेमदास नायक स्वच्छता एवं निरीक्षक रमनदीप कौर द्वारा  पत्र वितरण किए गए

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।