कारगिल विजय दिवस पर मानव उत्थान सेवा समिति ने किया पौधारोपण

33

– 21 अर्जुन के पौधे ट्री गार्ड सहित लगाए, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
हनुमानगढ़। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति सदस्यों ने सिविल लाइंस ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़कीया फाटक रोड, हनुमानगढ़ जंक्शन क्षेत्र में अर्जुन प्रजाति के 21 पौधे ट्री गार्ड सहित लगाए। पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत हनुमानगढ़ जंक्शन थाना अधिकारी श्री रामचंद्र कस्वा ने पौधा लगाकर की।
इस अवसर पर थाना अधिकारी रामचंद्र कस्वा ने मानव उत्थान सेवा समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समिति अध्यक्ष लादू सिंह भाटी के नेतृत्व में पूरी टीम लगातार सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी सामाजिक कार्य को सफल बनाने के लिए टीमवर्क जरूरी है। समिति के सदस्य निस्वार्थ भाव से समाजहित में कार्य कर रहे हैं, जो अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायी है।
समिति अध्यक्ष लादू सिंह भाटी ने बताया कि कारगिल विजय दिवस देश के वीर सैनिकों के शौर्य, साहस और बलिदान को याद करने का अवसर है। इस अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ ही लगाए गए पौधों की देखभाल और सुरक्षा का संकल्प भी लिया गया। समिति की ओर से लगाए गए पौधों को ट्री गार्ड उपलब्ध करवाकर उनके संरक्षण की व्यवस्था की गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।