द्वाद्वशी पर श्री श्याम युवा जल सेवा समिति ने लगाई छबील

31

– उमस व गर्मी के बीच ठंडे शरबत ने दिलाई राहत
हनुमानगढ़, 26 जुलाई। आषाढ़ माह की द्वाद्वशी के अवसर पर टाऊन में बस स्टैंड के सामने रविवार को श्री श्याम युवा जल सेवा समिति द्वारा ठंडे शरबत और जलजीरा की छबील लगाई गयी। गर्मी ओर उमस के इस मौसम में राहगीरों ने ठंडे शरबत ओर जल जीरा का आनंद उठाया। सुबह 8 बजे से शुरू हुई छबील दोपहर तक जारी रही। इस दौरान समिति के सदस्यों ने राहगीरों को ठंडे शरबत और जलजीरा का पान करवाया।
ऐसे आयोजनों का उद्देश्य गर्मी से राहत पहुंचाने के साथ-साथ समाज में सेवा और मानवता की भावना को बढ़ावा देना भी होता है। छबील स्थल पर सुबह से ही राहगीरों, वाहन चालकों, मजदूरों और स्थानीय नागरिकों की आवाजाही बनी रही। समिति के सदस्यों ने सभी को प्रेमपूर्वक शरबत पिलाकर सेवा का संदेश दिया। इस दौरान समिति पदाधिकारियों ने कहा कि धार्मिक पर्व केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जरूरतमंदों की सेवा करना भी सच्ची श्रद्धा का प्रतीक है।
कार्यक्रम में समिति के सदस्यों एवं श्याम भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए व्यवस्था संभाली। उपस्थित लोगों ने समिति के इस जनसेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में इस प्रकार की छबील आमजन के लिए काफी राहतदायक साबित होती है। कार्यक्रम का समापन सभी के सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना के साथ हुआ।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।