महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती पर पुर्बा प्रजापति कुम्हार समाज का भव्य आयोजन

51

विधायक गणेश राज बंसल बोले— मेहनत, ईमानदारी और एकता से समाज करेगा निरंतर प्रगति
हनुमानगढ़ टाउन, 27 जुलाई।
 हनुमानगढ़ टाउन स्थित विश्वकर्मा मंदिर में सोमवार को पुर्बा प्रजापति कुम्हार समाज द्वारा महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लिया। समारोह के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक गणेश राज बंसल रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पुर्बा प्रजापति कुम्हार समाज के अध्यक्ष सोहनलाल हरकीया ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद समाज के प्रबुद्धजनों ने महाराजा दक्ष प्रजापति के जीवन, उनके आदर्शों तथा समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए समाज में शिक्षा, संगठन और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि विधायक गणेश राज बंसल ने अपने संबोधन में कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति के वंशज पुर्बा प्रजापति कुम्हार समाज के लोग अपनी मेहनत, ईमानदारी और कर्मठता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह समाज किसी भी दृष्टि से कमजोर नहीं है, बल्कि परिश्रम और आत्मविश्वास इसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने समाज के लोगों से शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विकास के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए भरोसा दिलाया कि वे हर समय समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे और समाज के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव सहयोग करेंग । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समाज के अध्यक्ष सोहनलाल हरकीया ने कहा कि पुर्बा प्रजापति कुम्हार समाज मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवारों का पालन-पोषण करता है। उन्होंने कहा कि समाज के अधिकारों और हितों के प्रति सभी को जागरूक रहने की आवश्यकता है। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट रहने, शिक्षा को बढ़ावा देने तथा अपने सामाजिक अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य मजबूत और सुरक्षित बन सके।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।