एलन मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में Twitter) अब सिर्फ पोस्ट और मैसेजिंग तक सीमित नहीं रहेगा। कंपनी ने ‘X Money’ नाम से नई फाइनेंशियल सर्विस लॉन्च करना शुरू कर दिया है। फिलहाल यह सेवा Premium और Premium+ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध कराई जा रही है।
इस कदम के साथ एलन मस्क X को एक ऑल-इन-वन ऐप बनाना चाहते हैं, जहां सोशल मीडिया के साथ-साथ पेमेंट और बैंकिंग जैसी सुविधाएं भी मिलें। बता दें, X मनी खुद बैंक नहीं है। यूजर्स का पैसा Cross River Bank में रखा जाएगा, जो अमेरिका का FDIC-इंश्योर्ड बैंक है। यानी तय सीमा तक जमा राशि सुरक्षित रहेगी।
Your money, on the world’s most powerful network
Money is rolling out to U.S. Premium and Premium+ subscribers starting today pic.twitter.com/2c1UMkB4Kn
— X Money (@XMoney) July 27, 2026
X Money में क्या-क्या मिलेगा?
X Money के जरिए यूजर्स ऐप छोड़े बिना कई बैंकिंग और पेमेंट से जुड़े काम कर सकेंगे। इसमें जैसे-
- X यूजरनेम के जरिए तुरंत पैसे भेजने और लेने की सुविधा
- डिपॉजिट अकाउंट
- Visa डेबिट कार्ड (X Card)
- सैलरी सीधे अकाउंट में लेने की सुविधा
- बिल पेमेंट
- वायर ट्रांसफर
- फिजिकल चेक भेजने की सुविधा
कंपनी का दावा है कि कुछ योग्य यूजर्स को उनकी सैलरी दो दिन पहले भी मिल सकती है।
Visa कार्ड पर मिलेगा कैशबैक
X Money के साथ मिलने वाले Visa डेबिट कार्ड पर योग्य खरीदारी पर 3% तक कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा विदेशी ट्रांजैक्शन फीस नहीं लगेगी और ATM से मुफ्त कैश निकाला जा सकेगा। यह कार्ड Apple Pay और Google Pay को भी सपोर्ट करेगा।

क्रिप्टो की सुविधा नहीं
फिलहाल X Money में Bitcoin, Stablecoin या अन्य क्रिप्टो ट्रांजैक्शन की सुविधा नहीं दी गई है। हालांकि कंपनी ने भविष्य में Stablecoin जोड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया है।
रेगुलेटरी चुनौतियां भी बरकरार
X Payments को अमेरिका के 41 राज्यों और वॉशिंगटन DC में लाइसेंस मिल चुका है। लेकिन New York और Massachusetts जैसे राज्यों में अभी मंजूरी नहीं मिली है। वहीं कुछ अमेरिकी सांसदों ने इस सेवा को लेकर डेटा सुरक्षा, उपभोक्ता सुरक्षा और वित्तीय जोखिमों पर भी सवाल उठाए हैं। अब देखना होगा कि क्या X Money लोगों का भरोसा जीतकर WhatsApp Pay, PayPal और पारंपरिक बैंकिंग सेवाओं को चुनौती दे पाएगा, या फिर यह सिर्फ Premium यूजर्स तक ही सीमित रह जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

































