श्री राम कथा एवं भव्य श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ व काशी जी दिव्य आरती अनुष्ठान के बैनर व कार्ड का लोकार्पण

22

श्री सुन्दरकाण्ड मित्र मंडल समिति, सिद्धेश्वर धाम हनुमानगढ़ टाउन में आगामी 13 से 19 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाली श्री राम कथा एवं  श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ व काशी जी विश्व प्रसिद्ध दिव्य आरती अनुष्ठान के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नशा मुक्त संसार, संस्कारमय जीवन के दिव्य आयोजन की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं श्रद्धालुओं की सहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।इस अवसर पर आगामी 12 नवंबर 2026, गुरुवार को आयोजित होने वाली भव्य कलश यात्रा के प्रचार-प्रसार हेतु तैयार किए गए बैनर व कार्ड का विधिवत लोकार्पण मंडल अध्यक्ष श्री सुशील गर्ग एवं  संरक्षक श्री जय नारायण राजपुरोहित व छोटी बच्ची राधा पारीक के कर कमलों द्वारा किया गया। समिति के सदस्यों ने आयोजन को भव्य एवं दिव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए एवं कथा में बाहर कोलकाता, सूरत अहमदाबाद, वडोदरा, दिल्ली व जिले की सभी तहसीलों से शामिल होने वाले भक्तों के लिए ठहरने एवं भोजन इत्यादि की व्यवस्था के लिए अन्य सहयोगी संस्थाओं के साथ सामूहिक रूप से सहयोग करने का संकल्प लिया।
श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ नौ कुंडीय वैदिक यज्ञ विशिष्ट विद्वान आचार्यों द्वारा एवं श्री राम कथा का वाचन ब्रह्मचारी संत श्री गोविंद दास जी महाराज (ऋषिकेश) के श्रीमुख से होगा। यज्ञ का आयोजन प्रतिदिन प्रार्थना 8:00 बजे से एवं कथा

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।