देश की सबसे महंगी फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज, नहीं दिखें ‘हनुमान’ टूटा फैंस का दिल, देखें VIDEO

77

फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर फाइनली रिलीज (ramayana trailer) हो चुका है और अगर आपने नहीं देखा है तो आपको बता दें, मेकर्स ने इसे आज सुबह 4:15 बजे, ब्रह्म मुहूर्त के समय पर दुनिया भर में लॉन्च किया है। रामायण’ के ट्रेलर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में एक साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया गया।

फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी भव्यता, वीएफएक्स और स्टारकास्ट की जमकर चर्चा होने लगी। ट्रेलर रिलीज होते ही रणबीर कपूर के श्रीराम, यश के रावण और साई पल्लवी की सीता की हर तरफ चर्चा शुरू हो गई लेकिन ट्रेलर खत्म होते-होते सोशल मीडिया पर एक ही सवाल गूंजने लगा ‘हनुमान जी कहां हैं?’ फिल्म में भगवान हनुमान का किरदार निभा रहे सनी देओल की एक झलक तक नहीं दिखाई गई, जिससे फैंस हैरान रह गए। रणबीर-यश की ‘रामायण’ में बजरंगबली को न देख फैंस का दिल टूट गया और उन्होंने सोशल मीडिया पर सवालों से इड़ी लगा दी है।

सबसे मंहगी फिल्मों में से एक है रामायण
‘दंगल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके डायरेक्टर नितेश तिवारी पिछले कई सालों से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो भागों में बनने वाली इस फिल्म का कुल बजट 4000 करोड़ रुपए के करीब है, जो इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म बनाता है। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) की जिम्मेदारी ऑस्कर विनिंग कंपनी DNEG संभाल रही है। फिल्म के पहले पार्ट की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इस समय इसके पोस्ट-प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

दो पार्ट्स में आएगी फिल्म
नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस द्वारा निर्मित यह फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी।’रामायण: पार्ट 1′ इस दिवाली 2026 में दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जबकि इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 में प्रदर्शित किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।