राष्ट्रीय सचिव बनने पर जगदीश जांगिड़ का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

38

– तरुण विजय के नेतृत्व में हनुमानगढ़ में मिठाई बांटकर जताई खुशी
हनुमानगढ़। 
सादुलशहर के पूर्व विधायक जगदीश जांगिड़ को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए जाने पर हनुमानगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष तरुण विजय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर मिठाई बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने इसे पार्टी नेतृत्व द्वारा अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ताओं को दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तरुण विजय ने कहा कि जगदीश जांगिड़ लंबे समय से कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता, राजनीतिक अनुभव और पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय सचिव जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना कांग्रेस नेतृत्व का सराहनीय निर्णय है। उन्होंने विश्वास जताया कि जांगिड़ अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।
डीसीसी महासचिव मनोज बड़सीवाल ने कहा कि जगदीश जांगिड़ की नियुक्ति से प्रदेश सहित हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। इससे संगठन को आगामी निकाय एवं पंचायत चुनावों के साथ-साथ भविष्य के राजनीतिक अभियानों में भी मजबूती मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।