प्रत्याशियों की सूची और चुनाव चिह्न रिटर्निंग अधिकारी को सौंपे

22

*-पंचायत चुनाव जिला प्रभारी एमडी चौपदार, पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र चौधरी,जिला सह प्रभारी सुनील लारा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनीष मक्कासर, सेवादल जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष संदीप सिंह सिद्धू ने की प्रक्रिया पूरी; प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी*
हनुमानगढ़। पंचायत राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए पंचायत समिति हनुमानगढ़ टाउन के लिए पार्टी प्रत्याशियों की सूची एवं चुनाव चिह्न रिटर्निंग अधिकारी को सौंप दिए। बुधवार को कांग्रेस पार्टी के पंचायत चुनाव जिला प्रभारी एमडी चौपदार, पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनीष मक्कासर, सेवादल जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष संदीप सिंह सिद्धू ने रिटर्निंग अधिकारी को पार्टी प्रत्याशियों की सूची और सिंबल सुपुर्द किए।
इस अवसर पर जिला प्रभारी एमडी चौपदार ने कहा कि पंचायत चुनाव ग्रामीण क्षेत्र की लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। कांग्रेस पार्टी चुनाव को लेकर संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां कर रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के समन्वय से चुनावी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।
पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि पंचायत चुनावों में स्थानीय मुद्दे और ग्रामीण क्षेत्रों का विकास महत्वपूर्ण विषय हैं। पार्टी प्रत्याशी जनता के बीच जाकर अपनी बात रखेंगे तथा क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।