झाबर नन्दराम की ढाणी व गुरुसर 8sswगांव में कृषि बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई, किसानों को एक-दो घंटे ही मिल रही विद्युत आपूर्ति

26

-फीडर नंबर 4 पर बढ़े लोड से बार-बार टूट रहे तार, मोटर जलने व फसल खराब होने का खतरा; ग्रामीणों ने जेई को सौंपा ज्ञापन
हनुमानगढ़। ग्राम झाबर में कृषि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। कृषि फीडर नंबर 4 पर बढ़ते विद्युत भार के चलते पिछले करीब एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति में लगातार अवरोध आ रहा है। किसानों का कहना है कि उन्हें निर्धारित करीब छह घंटे की कृषि विद्युत आपूर्ति के बजाय महज एक-दो घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इससे खेतों में खड़ी फसलों की सिंचाई प्रभावित होने लगी है और किसानों को आर्थिक नुकसान की चिंता सता रही है।
समस्या को लेकर ग्रामवासियों ने 31 अगस्त को जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कनिष्ठ अभियंता को ज्ञापन देकर जल्द समाधान करवाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि फीडर नंबर 4 पहले से ही अधिक विद्युत भार पर संचालित हो रहा था। इसके बाद उच्च क्षमता वाले नए करीब 10-15 विद्युत कनेक्शन आये साल इस लाइन में जोड़ दिए जाने व इस समस्या का कोई स्थाई समाधान नहीं होने से फीडर पर लोड और बढ़ गया है। इसका सीधा असर कृषि विद्युत आपूर्ति पर पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार बढ़े हुए लोड के कारण विद्युत लाइन के तार जगह-जगह से बार-बार टूट रहे हैं। तार टूटने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित होने के साथ ही कई बार टू-फेज की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे किसानों की कृषि मोटरों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और मोटर जलने की शिकायत सामने आ रही है। ग्रामीण क्षेत्र की घरेलू बिजली आपूर्ति भी इससे प्रभावित हो रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।