हनुमानगढ़। श्रीनीलकंठ महादेव सेवा प्रन्यास हनुमानगढ़ द्वारा 4 सितंबर रात्रि को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन होगा। उक्त आयोजन के लिए विशेष व आकर्षक झांकिया तैयार होगी और मंदिर को भव्य रूप से सजाया जायेगा। सोमवार को समिति के सदस्यों ने पंडित धर्मेंद्र शास्त्री के सानिध्य में विधिवत पूजा अर्चना कर भूमि पूजन किया गया व ध्वजा लगाई गई। प्रन्यास अध्यक्ष अश्वनी नारंग ने बताया कि 4 सितंबर को समिति द्वारा भव्य श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन होगा व 4 सितंबर को मंदिर प्रागंण में विशेष व आकर्षक झंाकिया सजेगी जिसमें विशेष रूप से भगवान श्रीकृष्ण की संजीवनी झांकी होगी जिसमें वासुदेव जी भगवान श्रीकृष्ण को सिर पर रखकर जमुना पार करते, राक्षसी पूतना की 20 फुट की झांकी है । अमृत मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सिंधुजा नागपाल के निर्देशन में विभिन्न सजीवन झाकिया तैयार की जाएगी। इस मौके पर प्रन्यास अध्यक्ष अश्वनी नारंग, उपाध्यक्ष रामचन्द्र बाघला, सचिव चिमन मित्तल बब्बू, महावीर शर्मा, रत्तीराम शाक्य, सुरेंदर गाड़ी, वीरेंदर गोयल बब्बी, देवेन्द्र शाक्य, जयकिशन मूर्तिकार, मैनेजर दौलतराम शाक्य सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































