संतवीर कॉलोनी में निर्दलीय प्रत्याशी गगन मान की नुक्कड़ सभा, सैकड़ों वार्डवासियों ने दिया समर्थन

34

विधायक गणेशराज बंसल बोले—शहर की तर्ज पर होगा वार्ड का विकास, गगन मान को विजयी बनाने की अपील
हनुमानगढ़। नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 4 में चुनावी सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं। संतवीर कॉलोनी में निर्दलीय प्रत्याशी गगन मान के समर्थन में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा में विधायक गणेशराज बंसल ने पहुंचकर वार्डवासियों से गगन मान के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान संतवीर सिंह व रमेश भाकर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने गगन मान को अपना समर्थन देने की घोषणा की।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक गणेशराज बंसल ने कहा कि वार्ड के विकास के लिए गगन मान को विजयी बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, उसी तर्ज पर वार्ड नंबर 4 का भी समग्र विकास करवाया जाएगा। उन्होंने वार्डवासियों को भरोसा दिलाया कि मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी तथा क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
निर्दलीय प्रत्याशी गगन मान ने कहा कि वार्डवासियों ने उन्हें जो विश्वास और समर्थन दिया है, वह उनके लिए जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा। कॉलोनीवासियों की लंबे समय से चली आ रही पट्टे बनाने की मांग को पूरा करवाने के साथ सड़क, नाली, पार्क सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य वार्ड को व्यवस्थित, स्वच्छ और सुविधायुक्त बनाना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।