*- पौधों के संरक्षण के लिए लगाए ट्री गार्ड, पुलिस उपअधीक्षक करण सिंह बराड़ ने की सराहना*
हनुमानगढ़। मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरियालो महाअभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति सदस्यों ने अभियान के दौरान अर्जुन व अमलतास प्रजाति के 25 पौधे लगाए। पौधों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक पौधे के साथ ट्री गार्ड भी लगाए गए, ताकि पौधे सुरक्षित रह सकें और उनका उचित विकास हो सके।
कार्यक्रम में पुलिस उपअधीक्षक करण सिंह बराड़ ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने अपनी सुपुत्री अरवीन कौर बराड़ के हाथों पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया।
पुलिस उपअधीक्षक करण सिंह बराड़ ने मानव उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष लाधु सिंह भाटी एवं समिति सदस्यों द्वारा किए जा रहे पर्यावरण संरक्षण के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समिति निस्वार्थ भाव से सामाजिक एवं पर्यावरण हित में सराहनीय कार्य कर रही है। ऐसे अभियानों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा मिलती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































