रामदेवरा पैदल यात्रियों के लिए समिति लगाएगी भंडारा

34

खाद्य सामग्री से भरे वाहनों को किया रवाना
हनुमानगढ़। बाबा रामदेव सेवा समिति का छठा भण्डारा रविवार रात्रि को टाउन स्थित पंचायत समिति कार्यालय के आगे से रवाना हुआ। खाद्य सामग्री से भरे वाहनों को फूडग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन संस्था के पूर्व अध्यक्ष संतराम जिन्दल, पूर्व पार्षद अर्चित अग्रवाल ने पूजा-अर्चना कर बाबा के जयकारों के साथ रवाना किया। समिति संरक्षक मोहन ठठई व प्रधान राजीव गोयल ने बताया कि रामदेवरा पैदल जाने वाले यात्रियों के लिए यह पांचवां भण्डारा रामदेवरा से 11 किलोमीटर पहले लिंक रोड पर दूधली गांव के घुड़साल मंदिर परिसर में लगाया जाता है। इसमें रामदेवरा जाने वाले पैदल यात्रियों के लिए निशुल्क भोजन, नहाने, मेडिकल, नाश्ता, चाय, पानी एवं ठहरने की व्यवस्था की जाती है। उन्होंने बताया इस भण्डारे में 4 ट्रक व 2 टाटा एस के जरिए खाद्य सामग्री लेकर 120 सेवादारों का पहला जत्था रवाना किया गया है जो आठ दिन तक दिन-रात पैदल यात्रियों की सेवा करेगा। यह भण्डारा हनुमानगढ़ क्षेत्र के भक्तों के सहयोग से लगाया जाता है। समिति प्रयासरत है कि जल्द ही दूधली गांव में अपनी स्थाई जगह लेकर शैड सहित अन्य व्यवस्थाएं की जाएं।
इस मौके पर अश्वनी बंसल, संतोष स्वामी, आशीष, रवि गर्ग, कृष्ण लुगरिया, राजू ठेकेदार, प्रेम मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।