गणेश महोत्सव के सातवें दिन श्रद्धा-भक्ति में डूबा बालाजी मंदिर परिसर

23
पूजा-अर्चना और आरती में उमड़े श्रद्धालु, 24 को भंडारा और 25 सितम्बर को शोभायात्रा
हनुमानगढ़। जंक्शन रेलवे स्टेशन रोड स्थित बालाजी मंदिर प्रांगण में शनिवार को 17वें गणेश महोत्सव के सातवें दिन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में मनाया गया। उक्त महोत्सव स्वर्णकार समाज समिति, मराठा मंडल एवं जनसहयोग से आयोजित किया जा रहा है। पंडित विजय कुमार शर्मा के सान्निध्य में सुबह यजमान राहुल मिश्रा व सुमित्रा मिश्रा ने सपरिवार भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना करवाई। सांय की पूजा सूरज सोनी ज्योति सोनी रजत सोनी हिना सोनी ने करवाई इसके बाद विधिवत आरती की गई। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
समिति सचिव एडवोकेट दीपक सोनी ने बताया कि गणेश महोत्सव समाज की एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक है। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। महोत्सव को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह बना हुआ है।
अध्यक्ष बबलू सोनी ने बताया कि 24 सितम्बर को मंदिर प्रांगण में भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे। वहीं 25 सितम्बर को शोभायात्रा निकालकर गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी तथा ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते गणपति बप्पा को विदाई देंगे। इसके साथ ही महोत्सव का समापन होगा।इस अवसर पर स्वर्णकार समाज समिति संरक्षक सुभाष सोनी,संरक्षक सुरेन्द्र सोनी,उपाध्यक्ष मनीष जांगिड़,कोषाध्यक्ष अनिल मराठा, सहसचिव बिट्टू सोनी,प्रचारमंत्री अमन सोनी,सुधीर जांगिड़,सतीश सोनी,सागर सोनी,विकाश सोनी,मनीष सोनी,संजीव सोनी,लक्ष्मण सोनी,ध्रुव सोनी,उर्मिला सोनी,जितेंद्र बेदी,छिदा सिंह,सहित अनेक पदाधिकारी व समाजजन मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।