20वें श्री श्याम रंगीला महोत्सव की तैयारियां तेज

26
हाउसिंग बोर्ड की शिव कुटिया से रवाना हुआ प्रचार रथ, 24 सितंबर को निकलेगी निशान यात्रा
हनुमानगढ़। श्री श्याम मित्र मंडल सेवा समिति (रजि.) के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 20वें श्री श्याम रंगीला महोत्सव को लेकर रविवार, 20 सितंबर को प्रचार अभियान का शुभारंभ किया गया। जंक्शन स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की शिव कुटिया से श्री श्याम महोत्सव के प्रचार रथ को रवाना किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में समिति पदाधिकारी, श्याम भक्त एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
समिति अध्यक्ष दिशु चौथवाणी ने बताया कि 20वां श्री श्याम रंगीला महोत्सव 26 सितंबर 2026 को शाम 8:15 बजे से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में श्रीगंगानगर अंडरपास के नजदीक आयोजित किया जाएगा। महोत्सव को लेकर समिति की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रचार रथ के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर श्रद्धालुओं को महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।