संत निर्मलराम महाराज के प्रवचन सुनने पहुंचे मावली के श्रद्धालु

30

जिला संवाददाता- शाहपुरा अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के संत निर्मलराम महाराज का लुलास ओदी आश्रम में चातुर्मास जारी है। चातुर्मास के दौरान धार्मिक आयोजनों के साथ संतों के प्रवचन हो रहे हैं। इसी क्रम में मावली क्षेत्र से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आश्रम में संत निर्मलराम महाराज के दर्शन कर कथा एवं प्रवचन का श्रवण किया।
इस अवसर पर संत रामविश्वास महाराज भी मौजूद रहे। संत रामविश्वास महाराज भी लुलास ओदी आश्रम में चातुर्मास कर रहे हैं। दोनों संतों के सानिध्य में श्रद्धालु धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
संत निर्मलराम महाराज ने प्रवचन में कहा कि मनुष्य को जीवन में सत्य, सदाचार, सेवा और भक्ति को अपनाना चाहिए। संतों की संगति और प्रभु का स्मरण जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि मानव सेवा और जरूरतमंदों की सहायता भी धर्म का महत्वपूर्ण अंग है।
मावली से पहुंचे श्रद्धालुओं ने संतों का आशीर्वाद लिया तथा चातुर्मास के धार्मिक आयोजनों में भाग लिया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।