जंक्शन में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा का अनावरण, जयकारों से गूंजा हाउसिंग बोर्ड मैदान

35

-34वें दुर्गा पूजा महोत्सव में उमड़ रहे श्रद्धालु, 21 अक्टूबर तक भजन संध्या, जागरण, हवन और लंगर सहित होंगे धार्मिक आयोजन
हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ जंक्शन की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित मैदान में सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आयोजित 34वें विशाल दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत शुक्रवार को मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला और मां दुर्गा के जयकारों से आयोजन स्थल भक्तिमय हो उठा। श्री गंगानगर रोड के नजदीक आयोजित महोत्सव में श्रद्धालु मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।मां दुर्गा की प्रतिमा का अनावरण उद्योगपति शिवशंकर खड़गावत, पार्थ खड़गावत, चिमन मित्तल बब्बू भाई, वीरेन्द्र गोयल बब्बी भट्टेवाले, सुरेश गुप्ता जेके, लवली चावला और पवन गर्ग ने संयुक्त रूप से किया। अनावरण के दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाकर मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। आयोजन स्थल पर मां का भव्य दरबार सजाया गया है, जहां आगामी दिनों में पूजा-अर्चना, आरती, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।