लॉयन्स क्लब हनुमानगढ़ सिटी ने फाटक गौशाला में की गौसेवा

23

-गौमाता को हरा चारा और गुड़ खिलाकर लिया सेवा का संकल्प, सामाजिक सरोकारों के तहत किया आयोजन
हनुमानगढ़। लॉयन्स क्लब हनुमानगढ़ सिटी की ओर से सामाजिक सरोकारों की श्रृंखला के तहत टाउन स्थित फाटक गौशाला में गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्लब सदस्यों ने गौमाता को हरा चारा और गुड़ खिलाकर सेवा की। सदस्यों ने गौसेवा को पुण्य कार्य बताते हुए समाज के लोगों से भी ऐसे सेवा कार्यों में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
क्लब कोषाध्यक्ष योगेश गर्ग जैंकी ने बताया कि लॉयन्स क्लब हनुमानगढ़ सिटी की ओर से समय-समय पर सामाजिक और जनकल्याण से जुड़े कार्य किए जाते हैं। इसी कड़ी में सदस्यों ने फाटक गौशाला पहुंचकर गौमाता की सेवा की। उन्होंने कहा कि सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए जरूरतमंदों की सहायता, जीवों के प्रति करुणा और सेवा भावना को बढ़ावा देना क्लब का उद्देश्य है। गौसेवा के माध्यम से सदस्यों ने जीवों के प्रति संवेदनशीलता और सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने गौशाला में मौजूद गोवंश को हरा चारा और गुड़ खिलाया। इस अवसर पर सदस्यों ने कहा कि गौशालाओं में गोवंश की देखभाल और उनके लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाने में समाज की सहभागिता महत्वपूर्ण है। ऐसे आयोजनों से लोगों में सेवा और परोपकार की भावना मजबूत होती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।