सरस्वती कन्या महाविद्यालय में बीए सेमेस्टर-6 की छात्राओं को दी भावभीनी विदाई

32

-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रैम्प वॉक ने बांधा समां, प्रियंका जोईया बनीं मिस फेयरवेल-2026
हनुमानगढ़। सरस्वती कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को बीए सेमेस्टर-6 की छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह में कॉलेज परिसर उत्साह, उमंग और भावनात्मक माहौल से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्यामसुन्दर शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हिन्दी, पंजाबी और राजस्थानी गीतों के साथ देशभक्ति गीतों पर दी गई प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनों का मन मोह लिया। छात्राओं ने अपनी कला और प्रतिभा से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान छात्राओं ने खूब उत्साह दिखाया और समारोह को यादगार बनाया।
समारोह के दौरान छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का परिचय दिया। इसके साथ ही आयोजित रैम्प वॉक कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। रैम्प वॉक के दौरान छात्राओं ने आकर्षक अंदाज में अपनी प्रस्तुति दी और अपनी व्यक्तित्व क्षमता का प्रदर्शन किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।