आसमान में जश्न, जमीन पर बेजुबानों की जंग: दो कुत्तों की पूंछ में बांधे पटाखे

64

नई दिल्ली। दिवाली पर जहां लोग रोशनी और आतिशबाजी के साथ खुशियां मना रहे हैं, वहीं कुछ लोगों की क्रूरता ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। पटाखे जलाकर जश्न मनाने के बीच दो बेजुबान कुत्तों के साथ ऐसी अमानवीय हरकत की गई, जिसने पशु प्रेमियों को झकझोर कर रख दिया। आरोप है कि शरारती तत्वों ने दोनों कुत्तों की पूंछ में पटाखे बांधकर आग लगा दी। धमाकों के कारण दोनों जानवर बुरी तरह झुलस गए।

पटाखों की तेज आवाज और अचानक हुए धमाकों से कुत्ते घबराकर इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान उनके शरीर पर गंभीर जलने की चोटें आईं। घटना सामने आने के बाद पशु प्रेमियों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विशेषज्ञों के अनुसार, पटाखों की तेज आवाज और विस्फोट से जानवरों को शारीरिक चोट के साथ गहरा मानसिक तनाव भी हो सकता है। कुत्तों और अन्य पालतू जानवरों की सुनने की क्षमता इंसानों से अधिक संवेदनशील होती है। ऐसे में पटाखों का शोर उनके लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।