सभापति मंजू रणवां व पूर्व सभापति सुमित रणवां के आवास पर दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

31

शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने दी दीपावली की रामा-श्यामा, नवनिर्वाचित सरपंचों का किया अभिनंदन; सुमित रणवां बोले- सभी पार्षदों को साथ लेकर करेंगे शहर का विकास

हनुमानगढ़। दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में नगरपरिषद सभापति मंजू रणवां एवं पूर्व सभापति सुमित रणवां के आवास पर दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शहर सहित विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और मंजू रणवां एवं सुमित रणवां को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पारंपरिक रूप से रामा-श्यामा की। दिनभर आवास पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। समारोह में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत चुनाव में जीत दर्ज करने वाले विभिन्न गांवों के नवनिर्वाचित सरपंचों का भी स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उन्हें जीत की बधाई देते हुए क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की उम्मीदों पर खरा उतरने की शुभकामनाएं दी गईं। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी और आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द को मजबूत बनाने का संदेश दिया।
इस मौके पर पूर्व सभापति सुमित रणवां ने कहा कि नगरपरिषद चुनाव में शहर की जनता ने उन पर और उनकी टीम पर विश्वास जताते हुए शहर की जिम्मेदारी सौंपी है। इस विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार कर सभी जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर काम किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।