पूर्व मंत्री के आवास पर उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने दीपावली की शुभकामनाएं देकर मनाया स्नेह मिलन

33

-पूर्व प्रधान कृष्ण जैन व पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र चौधरी ने नवनिर्वाचित सरपंचों का किया अभिनंदन, विनोद कुमार बोले- भाजपा सरकार के तीन साल में विकास ठप, महंगाई से आमजन परेशान
हनुमानगढ़। दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में पूर्व मंत्री चौधरी विनोद कुमार के आवास पर दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिलेभर से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और पूर्व मंत्री चौधरी विनोद कुमार को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। दिनभर उनके आवास पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी शिरकत की।
समारोह के दौरान पूर्व प्रधान कृष्ण जैन एवं पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र चौधरी ने विभिन्न गांवों से पंचायत चुनाव में जीत दर्ज कर नवनिर्वाचित सरपंचों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। समारोह में मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक सौहार्द को मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।