पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप के आवास पर भाजपा नेता अमित चौधरी ने आयोजित किया दीपावली स्नेह मिलन समारोह

32

हनुमानगढ़ विधानसभा सहित जिलेभर से पहुंचे लोगों ने की रामा-श्यामा, अमित चौधरी बोले- पंचायत समिति टाउन-जंक्शन और जिला प्रमुख भाजपा का बनेगा
हनुमानगढ़। दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप के आवास पर भाजपा नेता अमित चौधरी की ओर से दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में हनुमानगढ़ विधानसभा क्षेत्र सहित जिलेभर से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप एवं भाजपा नेता अमित चौधरी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा पारंपरिक रूप से रामा-श्यामा कर पर्व की खुशियां साझा कीं। इस दौरान राजनीतिक, सामाजिक एवं ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े अनेक लोगों की मौजूदगी रही। दिनभर आवास पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
समारोह में पहुंचे लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई देते हुए आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। पंचायत चुनावों के परिणामों और आगामी राजनीतिक समीकरणों को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा होती रही।
इस मौके पर भाजपा नेता अमित चौधरी ने कहा कि पंचायत चुनावों में गांवों की सरकार बनाने के लिए भाजपा को जनता का अच्छा समर्थन मिला है। जिले की अनेक ग्राम पंचायतों में भाजपा समर्थित सरपंचों ने जीत दर्ज की है, जो पार्टी की मजबूत होती जनाधार और संगठन की सक्रियता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा के पक्ष में बने माहौल से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।