हनुमानगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल प्रमुख श्रीनिवास बीवी के जन्मदिन के उपलक्ष पर सेवादल कार्यकर्ताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हनुमानगढ़ में महिलाओं को गरम शॉल और बच्चों के बीच लड्डू बांटकर जन्मदिन को धूमधाम से मनाया। दीपावली के पावन पर्व की उपलक्ष पर कांग्रेस सेवा दल के अभियान “एक दिया अपनों के लिए” के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रीनिवास बीवी के लंबे जीवन की कामना की।
इस मौके पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र दादरी मुख्य रूप से शामिल हुए और महिलाओं को दीपावली के पावन पर्व की बधाई दी।
कांग्रेस सेवादल प्रमुख श्रीनिवास बीवी राहुल गांधी की टीम के अहम सदस्य माने जाते हैं और उन्हें अभी कुछ महीने पहले कांग्रेस सेवा दल प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी दी गई है नेपाल में आए भूकंप, असम , बिहार में बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के समय सेवादल बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है और मानवीय सहायता उपलब्ध कराने का कार्य करता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































