पक्षियों के अनूठे रहस्‍य का गांव, यहां पक्षी आत्महत्या करने आते हैं

0
618

आत्महत्या केवल आदमी करता है ऐसा ही सोचते होंगे आप लेकिन आज हम आपके लिए ऐसी हैरान कर देने वाली खबर लाए है जिसका हल खुद वैज्ञानिक भी निकाल नहीं पाए। इस घटना के पीछे तर्क कई दिए जाते हैं लेकिन सच किसी को नहीं पता। दरअसल, हम बात कर रहे हैं असम के जतिंगा गांव की जहां साल में एक बार कई हजारों पक्षी एक साथ आत्महत्या करने आते हैं। यह एक प्राकृतिक रहस्य है जो अभी तक कोई सुलझा नहीं पाया है।

7 बजे से लेकर 10 बजे के बीच करते हैं आत्महत्या-

जतिंगा असम की एक बेहद ही सुंदर वैली है। यह क्षेत्र विशेष कर अपने नारंगी के बागों के लिए मशहूर है और लोग दूर-दूर से यहां घूमने आते हैं। साथ ही यहां पक्षियों के समूह में आत्महत्या करने के हादसे ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। विशेषकर मानसून के दौरान कोहरे वाले महीनों में यहां पक्षियों की आत्महत्या की घटनाएं देखने को मिलती है, लेकिन कभी-कभी अमावस में भी कोहरे के दौरान पक्षियों के आत्महत्या की घटनाएं दिख जाती हैं। ये घटना शाम को लगभग 7 बजे से लेकर 10 बजे के बीच का होती है।
jatinga-valley

हजारों पक्षियों का समूह करता है आत्महत्या-

यहां पर सबसे आश्चर्य की बात यह है कि कोई अकेला पक्षी आत्महत्या नहीं करता, बल्कि सभी आत्महत्या समूह में की जाती है। यहां उपलब्ध लगभग सभी प्रकार के प्रवासी पक्षियों द्वारा ऐसा किया जाता है। जैसे कि किंगफिशर, टाइगर बाइटन और लिटिल एग्रीट जैसे पक्षी इस रहस्यमय मौत का शिकार होते हैं। अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि क्यों एक साथ इतनी संख्या में पक्षी आत्महत्या करते हैं?

Jatinga-India

लोगों का मानना भूत-प्रेत की बाधा-

जतिंगा पक्षी आत्महत्या को लेकर अब तक कई खोजे हुई लेकिन वजह नहीं मिल पाई।  कई पक्षी विज्ञानियों का मानना है कि इस दुर्लभ घटना की वजह चुंबकीय शक्ति है। जब नम और कोहरे-भरे मौसम में हवाएं तेजी से बहने लगती हैं तो रात के अंधेरे में पक्षी रोशनी के आस-पास उड़ने लगते हैं। यह ऐसा समय होता है जब वह मदहोशी में होते हैं और तेजी से उड़ने के दौरान वे आसपास पेड़ और दीवार से टकराकर मर जाते हैं। हालांकि स्थानीय निवासी इसे भूत-प्रेत की बाधा से जोड़ कर देखते हैं।

ये भी पढ़ें- 

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now