शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने के लिए शुरू हुआ Cockroach Janta Party का पहला अभियान, जानें पूरा प्रोसेस?

115

राजनीतिक पार्टियों में हलचल पैदा करने वाले डिजिटल संगठन कॉकरोच जनता पार्टी ने इंटरनेट की दुनिया में सनसनी मचा दी है। पिछले कुछ ही घंटों में कॉकरोच जनता पार्टी ने इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स दोगुने हो गए हैं। शुक्रवार सुबह 11 बजे तक ये आंकड़ा 1.96 करोड़ पहुंच गया है। जो देश की किसी भी राजनीतिक पार्टी के फॉलोअर्स से ज्यादा हैं।

वहीं, कल यानी 21 मई को CJP का X अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया था। जब पुराना अकाउंट बंद हुआ, तब 1.93 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। संगठन ने कुछ देर बाद नया अकाउंट बनाया। इसका नाम ‘कॉकरोच इज बैक’ रखा गया और बायो में लिखा- कॉकरोच डोंट डाय, यानी कॉकरोच मरते नहीं।

फिर क्या कॉकरोच जनता पार्टी को फॉलो करने वालों में एक नई जान आ गई। अब कॉकरोच जनता पार्टी के फॉउडर अभिजीत दीपके ने NEET UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री (Cockroach Janta Party) Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर वायरल इस प्लेटफॉर्म ने एक ऑनलाइन अभियान चलाया है, जिसमें लोगों से याचिका पर साइन करने की अपील की जा रही है।

ये भी पढ़ें: आखिर क्या है ‘Cockroach Janta Party’? मैनिफेस्टो पढ़ने के बाद 56 लाख से ज्यादा लोग जुड़े, जानें सबकुछ

अभिजीत ने ऑनलाइन वीडियो बनाकर कहा कि बार-बार पेपर लीक होने, परीक्षाओं में गड़बड़ी और छात्रों की बढ़ती परेशानी की वजह से शिक्षा व्यवस्था पर लोगों का भरोसा कम हो रहा है। अभियान में मांग की गई है कि शिक्षा मंत्री को तुरंत पद से हटाया जाए। सोशल मीडिया पर भी कई छात्र और लोग परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और सही व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। NEET UG 2026 विवाद के बीच यह कैंपेन तेजी से वायरल हो रहा है।

क्यों इतनी पॉपुलर हुई यूथ में कॉकरोच जनता पार्टी

  • कॉकरोच जनता पार्टी का कंटेंट खास तौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया। पार्टी ने ‘वन इमोजी चैलेंज’ चलाया, जिसमें लोगों से अपने सोशल मीडिया बायो में कॉकरोच इमोजी लगाने की अपील की गई।
  • फॉलोअर्स के साथ मिलकर रील्स और पोस्ट बनाई गईं। #CockroachJantaParty तेजी से ट्रेंड हुआ और इस पर लाखों पोस्ट शेयर होने लगे। लॉन्च के बाद कई पत्रकारों, इन्फ्लुएंसर्स, नेताओं और युवाओं ने भी इसे सोशल मीडिया पर प्रमोट किया। पार्टी फाउंडर अभिजीत ने कई मीडिया इंटरव्यू देकर इसकी चर्चा और बढ़ाई।
  • CJP ऐसे वक्त में सामने आई, जब NEET पेपर लीक, महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी को लेकर युवाओं में नाराजगी थी। देश में पढ़े-लिखे युवाओं के बीच बेरोजगारी बड़ा मुद्दा बनी हुई है। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में हर दिन औसतन 40 छात्र आत्महत्या करते हैं।
  • भारत में हर साल 80 लाख लोग ग्रेजुएट होते हैं। 15 से 29 साल के 40% और 25 से 29 साल के 20% ग्रेजुएट बेरोजगार हैं। ये आंकड़े अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी की ‘स्टेट ऑफ वर्किंग इंडिया रिपोर्ट-2026’ के हैं।
  • अभिजीत ने एक इंटरव्यू में बताया कि CJI की कॉकरोच वाली टिप्पणी के बाद उन्होंने X पर सवाल पूछा था कि अगर सारे कॉकरोच एक साथ आ जाएं तो क्या होगा। इस पर युवाओं से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और वहीं से CJP बनाने का आइडिया आया।

कैसे बनी कॉकरोच जनता पार्टी
CJI सूर्यकांत ने 15 मई को देश के बेरोजगार युवाओं को ‘कॉकरोच’ कहा था। CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने इसके बाद कॉकरोज पार्टी बनाई इसके बाद पार्टी ने धमाल मचा दिया। अकाउंट डिलीट होने बावजूद पार्टी को लगातार स्पोर्ट मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 90 लाख और कांग्रेस के 134 करोड़ फॉलोअर्स हैं। वहीं कॉकरोच जनता पार्टी ने सभी को पछाड़ते हुए सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स जुटा लिए है। पार्टी को नेता, विपक्ष, बॉलीवुड हस्तियां पत्रकारों आदि का खूब स्पोर्ट मिल रहा है।

देखें वीडियो और चैनल को लाइक जरुर करें

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।