गैजेट्स डेस्क: साल की शुरुआत में Honor ने भारत में अपने 4 कैमरे वाले स्मार्टफोन Honor 9 Lite को लॉन्च किया था। स्मार्टफोन्स लवर्स के लिए खुशखबरी है कि इन फोन्स पर आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर सेल शुरू हो गई है। फीचर की बाद में बात करेंगे पहले आपको इस फोन की कीमत बता दें, कंपनी के अनुसार Honor 9 Lite की कीमत भारत में 3GB रैम / 32GB स्टोरेज के लिए 10,999 रुपये और 4GB रैम / 64GB स्टोरेज की कीमत 14,999 रखी है।
फोन में 5.65 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले वाले इस स्मार्टफोन में 18:9 का ऐस्पेक्ट रेश्यो दिया गया है। इसमें ऑक्टा-कोर Huawei HiSilicon Kirin 659 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें Android 8.0 Oreo बेस्ड EMUI 8.0 दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 4G VoLTE और WiFi सहित ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी का सपोर्ट दिया हैं। स्मार्टफोन में फेसलॉक फीचर भी दिया गया है।
इसमें हाईब्रिड सिम स्लॉट दिया गया है। यानी एक स्लॉट में माइक्रो एसडी कार्ड जबकि दूसरे स्लॉट में आप सिम लगा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 3,000mAh की बैटरी दी गई है और कंपनी का दावा है कि इसे फुल चार्ज करके आप 20 घंटे की टॉकटाइम ले सकते हैं।
सबसे खास है कैमरा-
फोटोग्राफी के लिए इसमें चार कैमरे दिए गए हैं यानी फ्रंट और रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। प्राइमरी कैमरा के तौर पर इसमें 13 मेगापिक्सल का सेंसर है, जबकि इसमें 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा दिया गया है। इसका रियर कैमरा सेटअप फेस डिटेक्शन ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश से लैस है।
ये भी पढ़ें:
- मजबूत रिश्ते के लिए जरूरी है कपल्स में ये 5 तरह के झगड़े होने
- अस्थि विसर्जन के बाद श्रीदेवी के खुले मौत के राज, बोनी कपूर और जाह्नवी की थी ऐसी प्लानिंग
- कोटा में खुलेगा प्रदेश का पहला बोन बैंक, नए वर्क स्टेशन भी बनेंगे
- अखबारों में छाया रोहिंग्या मुसलमानों को ‘टाइम बम’ बताने वाला विज्ञापन
- Shocking: तीन बच्चों की मां बनीं सनी लियोन, खबर से फैंस हुए हैरान, देखिए तस्वीरें
- 3,200 करोड़ रूपये का TDS घोटाला आया सामने, 447 कंपनियों को पहुंचाया गया फायदा
- भाई ने बिना कपड़ो के देखा, तो बहन ने खुद को जिंदा जलाया
- BJP की जीत के बाद हिंसा की भेंट चढ़ा त्रिपुरा, तोड़ी व्लादिमीर लेनिन की मूर्ति
- गुजरात : भावनगर में नाले में गिरा ट्रक, करीब 26 बारातियों की मौत
- IB में निकली 134 पदों के भर्तियां, ऐसे करें आवेदन
रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए
- जॉब्स की खबरों के लिए यहां किल्क कीजिए
- फिल्मों के ट्रेलर और खबरों के लिए यहां किल्क कीजिए
- वीडियो देखने के लिए यहां किल्क कीजिए
- दिनभर की बड़ी खबरों के लिए यहां किल्क कीजिए
(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)





































