शिवानी मीणा व प्रियंका भाकर की जीत के लिए महिलाओं ने किया भजन-कीर्तन

114

वार्डवासयों ने भाजपा का बोर्ड बनाने की कामना के साथ भगवान झुल्लेलाल का किया गुणगान

हनुमानगढ़। नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 16 और 49 में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा प्रत्याशियों की जीत की कामना को लेकर दोनों वार्डों के निवासियों की ओर से संयुक्त रूप से भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान झुल्लेलाल का भजन-कीर्तन कर वार्ड 16 से भाजपा प्रत्याशी शिवानी मीणा एवं वार्ड 49 से भाजपा प्रत्याशी प्रियंका भाकर की जीत के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने धार्मिक भजनों के माध्यम से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और विकास की कामना की। साथ ही नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनने तथा शहर में विकास कार्यों को गति मिलने की प्रार्थना की गई। महिलाओं में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में एकजुट होकर मतदान करने का संकल्प भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप ने भी शिरकत की। उन्होंने उपस्थित वार्डवासियों एवं महिलाओं को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकारें आमजन के हित में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विकास को गति देने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए मजबूत और जिम्मेदार नगर परिषद बोर्ड का होना आवश्यक है।
डॉ. रामप्रताप ने कहा कि जब कड़ी से कड़ी जुड़ती है, तभी विकास संभव होता है। केंद्र, राज्य और स्थानीय निकाय में एक ही विचारधारा की सरकार होने से विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने में आसानी होती है। उन्होंने मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनाने की अपील की।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।