फुटबॉल के खेल में है रूचि तो ऐसे बनाएं अपना कॅरिअर

0
413

भारत में खेल में कॅरिअर बनाने के लिए युवाओं के पास बड़े ही सीमित ऑप्शन है लेकिन जैसे-जैसे हर खेल में एक नया खिलाड़ी उभरता नजर आ रहा है वैसे-वैसे खेल प्रेमियों का रूझान इन खेलों की तरफ बढ़ता जा रहा है। फुटबॉल के खेल ने लोगों को इसके प्रति क्रेजी बना दिया। इसका सबसे कारण इस खेल की सरलता भी है। लोगों को इससे समझने के लिए ज्यादा समय खर्च नहीं करना पड़ता। लोग इससे देखने के बजाए अब खेलना ज्यादा पसंद करने लगे हैं।

इस सिलसिले में फीफा ने पहले ही आॅल इंडिया फुटबाॅल फेडरेशन की मदद से भारत के चार प्रमुख शहरों मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और दिल्ली में फुटबाॅल एकेडमीज स्थापित कर दी हैं। यहां भारत के भावी फुटबाॅल स्टार इस खेल की बारीकियां सीखते हैं। इसके अलावा भी फीफा ने बेंगलुरु और गंगटोक में एकेडमी विकसित की हैं।

स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के साथ फीफा भारत में फुटबाॅल को लोकप्रिय बनाने का काम भी कर रहा है। इसी दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए उसने भारत की मेजबानी में 2017 में अंडर 17 फीफा वर्ल्डकप आयोजित किया। इस आयोजन से भारत उन पांच एशियाई मुल्कों में शामिल हो गया, जहां फीफा वर्ल्डकप का आयोजन हुआ है। दरअसल भारत में फुटबाॅल बाजार की अपार संभावनाएं हैं, जो खिलाड़ियों को अच्छे मौके दे रही हैं। ऐसे में यहां कॅरिअर तलाशने वाले उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद कर सकते हैं।

अगर आप भी इस खेल में रूचि रखते हैं और अपने करियर को उड़ान खेलक्षेत्र में रहकर देना चाहते हैं तो आप यहां सीख सकते हैं खेल का हुनर। आॅल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन, एकेडमीज का एक्रीडिटेशन तो करता ही है साथ ही इन एकेडमीज की सुविधाओं के हिसाब से उनकी रेटिंग भी करता है जो कि एक से चार तक है। इनमें से कुछ की सूची यहां दी जा रही है।

-4 स्टार फुटबॉल एकेडमी
-रिलायंस फाउंडेशन यंग चैम्प्स, नवी मुंबई, महाराष्ट्र
-3 स्टार एकेडमी
-टाटा फुटबॉल एकेडमी, जमशेदपुर, एफसी गोवा,
-बाइचुंग भूटिया फुटबॉल क्लब, नई दिल्ली

अधिक जानकारी के लिए आप इनकी ऑफिशयल वेबसाइड पर जाकर जानकारी जुटा सकते हैं। यहां  लेने के आपको शारीरिक तौर मजबूत होने की आवश्यकता है। बाकि खेल की बारिकियां और सूझबूझ आपको जरूर सफलता दिलाएंगी।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं


WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now