‘दशहरा’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, कभी नहीं देखा होगा नील नितिन मुकेश को इस अवतार में

दशहरा में नील नितिन मुकेश अपने फिल्मी करियर में पहली बार पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं।

0
457

मुम्बई: बॉलीवुड एक्‍टर नील नि‍तिन मुकेश की आगामी फिल्म दशहरा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में नील पुलिसवाले की भूमिका में नजर आएंगे। 2 मिनट 45 सेकेंड के इस ट्रेलर में नील के एक्शन सीन काफी जबरदस्त दिखाई दे रहे हैं। यह फिल्म 26 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसी तारीख को शरमन जोशी की काशी भी रिलीज होगी।

फिल्‍म के प्रोड्यूसर्स ने बताया कि दशहरा’ 2018 की सबसे अच्छी एक्शन फिल्म हो सकती है, क्योंकि इसमें इमोशनल एंगल, सीरियस स्टोरी और अच्छे तरीके से फिल्माए गए एक्शन सीन हैं। आपको बता दें मनीष वात्सल्य की ‘दशहरा’ में नील नितिन मुकेश अपने फिल्मी करियर में पहली बार पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं।

फिल्म में टीना देसाई और गोविंद नामदेव भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी सौरभ चौधरी ने लिखी है और रश प्रोडक्शन के बैनर तले फिल्म का निर्माण अपर्णा एस. हाउसिंग ने किया है। फिल्म के ट्रेलर में कहानी काफी सस्पेंस क्रिएट कर रही है।

फिल्म की कहानी तीन लड़कियों के मर्डर से शुरू होती है और फिर इसमें राजनीतिक तड़का लगाया गया है। अब देखना है कि नील की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाती है। बताते चले हाल ही में नील एक बेटी के पिता बने हैं। उनकी शादी 2 साल पहले रूकमणि से उदयपुर में हुई थी।

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now