ChhathPuja 2018: आपका दिल छू लेगा छठ पूजा पर बना ये Video ‘हमरो के घरे पहुचायी द’

999

नई दिल्ली: सूर्योपासना का महापर्व छठ इस साल 13 नवंबर, 2018 को मनाया जा रहा है। छठ पूजा बिहार का महापर्व है, साथ ही इसे सबसे कठिन व्रत में से एक माना गया है। बिहार का यह पर्व अब पूरी दुनिया में मनाया जाने लगा है। इस महापर्व में शामिल होने के लिए बिहार के लोग 1 साल पहले से ही तैयारी करने लगते हैं, हालांकि पूरी तैयारी होने के बाद भी किसी कारण से कई लोग छठ पूजा में घर नहीं पहुंच पाते हैं।

छठ पूजा को लेकर हर रोज कई तरह के वीडियो बनते हैं और इसी बीच छठ पूजा का एक ऐसा वीडियो रिलीज Framezomania Official नाम के यूट्यूब चैनल पर हुआ है जो किसी भी बिहारी के दिल को छू लेगा। इस वीडियो का टाइटल है ‘हमरो के घरे पहुंचायी द’। इस वीडियो में उन बिहारियों की कहानी दिखाई गई है जो किसी न किसी वजह से चाहते हुए भी छठ पूजा में अपने घर नहीं जा पाते हैं और इसके बावजूद वे पूरी कोशिश करते हैं कि उनकी उपस्थिति के बिना घर में हो रही छठ पूजा में कोई कमी न रह जाये।

इस वीडियो के कहानी की बात करें तो यह कहानी मनोज और विजय नाम के दो ऐसे लड़कों की है जो देश की राजधानी नई दिल्ली में एक ही ऑफिस में काम करते हैं । सभी छठ पूजा में अपने घर जा रहे हैं , लेकिन मनोज अपनी मां से फोन पर बात करते हुए ये कहता है कि ‘घबरा मत, हम टाइम पर पहुंचे के कोशिश जरूर करेम’ (मां, घबराओ मत, मैं पूजा के समय घर जरूर पहुंच जाउंगा), लेकिन कुछ दिक्कतों के कारण वो घर जा नहीं पाता है।

‘हमरो के घरे पहुंचायी द’ गीत को अभिषेक अरुण ने अपनी आवाज दी है और उन्होंने ने ही गीतो को लिखा भी है। इसमें संगीत अप्रतिम त्रिपाठी, अजय त्रिपाठी के हैं, सिनेमैटोग्राफी शक्ति डॉस ने किया है। वीडियो में मनोज और विजय के किरदार को बिहार के छपरा के रहने वाले दो कलाकार पंकज कृपा और प्रदीप पांडेय ने निभाया है।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं