भारत ने दिया ऐसा जवाब, पाकिस्तान को उल्टा करना पड़ा झंडा, देखें Video

136316

श्रीनगर: एयर स्ट्राइक के बाद जहां पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया वहीं उसको लगातार जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान ने बेवजह फायरिंग शुरू कर दी।  भारतीय सेना ने इस तरह जवाब दिया कि अखनूर सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने अपने देश का झंडा उल्टाकर भारतीय सैनिकों को त्राहिमाम संदेश भेजा।

इंडियन आर्मी ने अखनूर स्थित पाकिस्तान के इस तबाह पोस्ट का वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में पाकिस्तान की पोस्ट तहस-नहस दिखाई दे रही है। इस पोस्ट के आस-पास कोई नहीं दिखाई दे रहा है, पोस्ट के आस-पास की मिट्टी धंसी हुई और वहां सिर्फ झंडा दिखाई दे रहा है।

आर्मी सूत्रों का कहना है कि उल्टा झंडा दिखाकर संदेश देना इस बात का सूचक है कि सामने वाला गंभीर संकट में है और जल्द से जल्द शांति चाहता है। खबर है कि इस वक्त जम्मू कश्मीर में अतंररराष्ट्रीय सीमा पर हालात तनावपूर्ण हैं। इंडियन आर्मी के जवान अपने मोर्चे पर पूरी सावधानी के साथ तैनात हैं।

देखें वीडियो:

ये भी पढ़ें:
देशभक्ति से भरा है PM मोदी की फिल्म का पहला गाना, Watch Video
होली पर मुस्लिम परिवार के साथ हिंसा, हमलावरों ने कहा- सभी को पाकिस्तान भेजो, देखिए Video
माखनलाल विश्वविद्यालय पर गहराए सकंट के बादल, बंद होंगे कई बड़े कैंपस

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं