नहीं रहे मशहूर एक्टर गिरीश कर्नाड, PM ने जताया शोक

0
668

मुम्बई: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गिरीश कर्नाड (Girish Karnad ) का सोमवार को 81 साल की उम्र में निधन हो गया। याद होतो गिरीश कर्नाड को आपने सलमान खान की फिल्म ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ में अहम रोल निभाते देखा था।

जानकारी मिली है कि गिरीश कर्नाड पिछले कई दिनों से बीमार थे। कर्नाड के अचानक निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘गिरीश कर्नाड को सभी माध्यमों में उनके बहुमुखी अभिनय के लिए याद किया जाएगा। उनके काम आने वाले वर्षों में लोकप्रिय होते रहेंगे। उनके निधन से दुखी हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।’ गिरीश कार्नाड की प्रसिद्धि एक नाटककार के रूप में ज्यादा है। उन्हें भारत के जाने-माने समकालीन लेखक, अभिनेता, फिल्म निर्देशक के रूप में भी जाना जाता था।

गिरीश कार्नाड का जन्म 19 मई 1938 को महाराष्ट्र के माथेरान में हुआ था। गिरीश कर्नाड के निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल है। गिरीश कर्नाड  की हिंदी के साथ-साथ कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा पर भी अच्छी खासी पकड़ थी।

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now