मार्च 2020 का ये सप्ताह रहेगा दोषों से भरा, ना करें कोई शुभ काम, जानिए बचाव के उपाय

1394

पंचांग डेस्क: 10 मार्च को होली है लेकिन उससे पहले मंगलवार 3 मार्च से होलाष्टक शुरू हो जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार सूर्य उदय के साथ तिथि की शुरुआत होती है, इसलिए 3 मार्च से होलाष्टक शुरू होंगे, जो 9 मार्च को होलिका दहन के साथ समाप्त हो जाएंगे। इस वजह से पूरे सप्ताह होलाष्टक दोष रहेगा, जिसके कारण सभी शुभ कार्य वर्जित रहेंगे। जिसमें विवाह, गृह प्रवेश, निर्माण कार्य आदि नहीं हो सकेंगे।

होलिका दहन शुभ मुहूर्त
9 मार्च, सोमवार को होलिका दहन किया जाएगा
संध्या काल में- 06 बजकर 22 मिनट से 8 बजकर 49 मिनट तक
भद्रा पुंछा – सुबह 09 बजकर 50 मिनट से 10 बजकर 51 मिनट तक
भद्रा मुखा : सुबह 10 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।