संदीप तोषनीवाल के साथ लिव-इन में रहने के लिए घर ढूंढ रही हैं करिश्मा कपूर

0
463

मुम्बई: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर इन दिनों एक बड़ा घर ढूंढ रही है। वेबसाइट पर छपी खबर की मानें तो करिश्मा और संदीप तोषनीवाल अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल खबर तो ये हैं कि संजय कपूर से तलाक के बाद अब करिश्मा अपने ब्यॉयफ्रेंड संदीप के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहना चाहती हैं जिसके लिए उन्हें एक घर की जरूरत है तो बस संदीप उनके लिए एक घर तलाश रहे हैं।

बता दें कि संदीप भी शादीशुदा हैं और अपनी पत्नी अर्शिता से तलाक लेने का फैसला कर चुके हैं। उन्होंने इसके लिए कोर्ट में अर्जी तक दे दी है। वहीं अर्शिता ने पति पर धोखा देने का आरोप लगाया है। अर्शिता का कहना है कि संदीप तोषनीवाल करिश्मा कपूर के लिए उन्हें धोखा दे रहे हैं।

इससे पहले जब करीना कपूर ने अपनी फिल्म ‘की एंड का’ की रिलीज के बाद एक पार्टी रखी थी। तब उस पार्टी में करिश्मा कपूर संदीप तोषनीवाल के साथ दिखी थीं। कहा जा रहा था कि दोनों साथ-साथ पार्टी में पहुंचे थे। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। तभी से दोनों के बीच मुलाकात का यह सिलसिला जारी है। दोनों को कई बार साथ देखा जा चुका है। बताया जाता है कि करिश्मा के मुश्किल वक्त में संदीप तोषनीवाल हमेशा उनका साथ दिया है।

इसी साल जून में मुंबई की पारिवारिक अदालत में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और इंडस्ट्रियलिस्ट संजय कपूर का ऑफिशियली तलाक हो गया था। अलग रह रहे संजय और करिश्मा के बीच तलाक और दोनों बच्चों की कस्टडी के मामले में कड़वाहट खुलकर सामने आई थी। बहरहाल, सहमति बनने पर एक्ट्रेस ने संजय के खिलाफ दायर सभी मामलों को वापस ले लिया।

ये भी पढ़े:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now