किसान एकता मोर्चा की बैठक समपन्न

542

हनुमानगढ़। किसान एकता मोर्चा की बैठक शुक्रवार को टाउन स्थित गुरूद्वारा प्रेमनगर में शिंगारा सिंह संधा की अध्यक्षता में समपन्न हुई। बैठक में तीनों काले कानूनों को वापिस लेने की मांग को लेकर दिल्ली में चल रहे आन्दोलन को तेज करने व प्रत्येक गांव से पांच पांच ट्रैक्टर ट्राली को शहाजहापुर बाॅर्डर पर पहुचने का आह्वान किया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक गांव में कमेटियां बनाने व प्रत्येक कमेटी में 11 युथ सदस्यों व 11 अनुभवी व्यक्तियों की कमेटी बनाने का निर्णय लिया। इस मौके पर कैप्टन बलवंत सिंह, साधा सिंह खोसा, जगदेव सिंह ढिल्लो, राधा सिंह खोसा, गुरमीत चन्दड़ा, रविन्द्र सिंह ज्वालेवाला, हिम्मत सिंह हैप्पी, अमरजीत सिंह, सुरजाराम सरपंच, लखवीर सिंह सरपंच, हरदम सिंह, कुलदीप सिंह, गमदूर सिंह, गुरमेल सिंह, सोहन सिंह, बलकरण सिंह ढिल्लो, जसवीर सिंह जज व अन्य किसान मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।