महिलाओं के ड्राइविंग लाइसेंस हेतु शनिवार को विशेष कार्य दिवस

377

शाहपुरा डीटीओ ओम प्रकाश बेरवा की पहल

संवाददाता भीलवाड़ा। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जिला परिवहन कार्यालय द्वारा महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने हेतु विशेष कार्य दिवस का आयोजन किया जा रहा है।जिला परिवहन अधिकारी ओमप्रकाश बैरवा ने बताया कि शनिवार को जिला परिवहन कार्यालय में के क्षेत्राधिकार की 18 वर्ष एवं उससे अधिक उम्र की महिलाओं आवेदकों हेतु मोटरसाइकिल स्कूटर, दो पहिया वाहन,चौपहिया वाहह के लिए लाइसेंस सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बनाए जाएंगे।आवेदन हेतु कार्य स्थल जिला परिवहन कार्यालय ही रहेगा। महिलाओं को आवेदन हेतु ऑनलाइन फॉर्म भरने, फीस जमा कराने जैसे सभी प्रकार की सुविधाएं कार्यस्थल पर सड़क सुरक्षा से संबंधित स्वयंसेवी संस्था व मीडिया के सहयोग से होगी। इस संबंध में स्वयंसेवी संस्था आरटीओ मित्र एप्प द्वारा भी ऑनलाइन फॉर्म हेतु भरे जा सकेंगे। आरटीओ मित्र एप संचालिका गीता कुमावत के मोबाइल नंबर 8003776523 पर भी जानकारी ली जा सकती है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।